
- Home
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- HP News Today: हिमाचल...
HP News Today: हिमाचल में विकास के लिए जरूरी केंद्र सरकार से तालमेल - राज्यपाल शिव प्रताप ने पत्रवार्ता में कहा

HP News Today | अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश के राज्य्पाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पत्रवार्ता की। उन्होंने कहा की अगर हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्यों को बढ़ाना है तो प्रदेश सरकार का केंद्र सरकार से तालमेल होना जरूरी है। […]
HP News Today | अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश के राज्य्पाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पत्रवार्ता की। उन्होंने कहा की अगर हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्यों को बढ़ाना है तो प्रदेश सरकार का केंद्र सरकार से तालमेल होना जरूरी है। शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में हुई आपदा और उस पर केंद्र की ओर से सहायता न मिलने की ऊपर कहा की प्रदेश सरकार ओर केंद्र सरकार के आकलन अलग अलग थे। HP News Today अगर ऐसी कोई बात है तो प्रदेश सरकार को दिल्ली जाकर केंद्रीय सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए। अगर कोई गलतफ़हमी हुई है तो उसे बैठकर सही किया जा सकता है। केंद्र सरकार हिमाचल को अनदेखा नहीं करेगी। उन्होंने कहा की अगर कहीं पर मेरी जरूरत पड़ेगी तो में भी बात करूंगा।
राज्यपाल ने कहा की प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर पैसा दिया गया है। प्रदेश सरकार को अपने अंशदान पर गौर करना चाहिए। इसके साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 250 करोड़ से ऊपर का बजट तैयार हुआ है। ये कहना गलत होगा की केंद्र सरकार ने कहीं पर कमी रखी है। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की ओर से आने वाले बजट का समय पर UC न देने पर भी सवाल उठाये।
नशा भगाने पर क्या बोले शुक्ल - HP News Today
राज्यपाल शिव प्रताप ने पत्रवार्ता में नशे के ऊपर कहा कि पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ कार्य कर रही है लेकिन अकेले पुलिस के करने से नहीं होगा। नशे के विरुद्ध कार्य करने में कोई भी राजनीती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में जन आंदोलन खड़ा करने कि आवश्यकता है। हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ इस नारे के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अर्की में लोगों में एक महीने का खेल उत्स्व का आयोजन किया था जिसका उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ अभियान चलाना था। राज्य सरकार प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए जमीन कि व्यवस्था तो करे।
शुक्ल ने कहा कि लोगों को पता है कि उनका बच्चा नशा करता है लेकिन अपनी इज्जत बचाने के लिए उसकी जान जाने दे रहे हैं। उनके लिए उनकी इज्जत जान से ज्यादा महत्व रखती है, ये चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें -
-
Himachal News: हिमाचल प्रशासनिक फेरबदल: 4 तहसीलदारों और 8 जिला भाषा अधिकारियों के तबादले
- HP News Today: नशा करने वालों को बड़ा झटका, अगर पकड़े गए तो देना होगा 1 लाख रुपए जुर्माना…महिला मंडल की नई पहल