
- Home
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Online Crime: महिला से...
Online Crime: महिला से माँगा OTP, खाते से 70 हजार साफ़...अनजान नंबर से आया था फ़ोन

Online Crime | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका उप-तहसील में बनी पंचायत मौदा की एक महिला को साइबर जालसाजों ने धोखा देकर ऑनलाइन ठगी की। उन्होंने महिला को झूठी कॉल करके उसके बैंक खाते से 70,000 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर […]
Online Crime | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका उप-तहसील में बनी पंचायत मौदा की एक महिला को साइबर जालसाजों ने धोखा देकर ऑनलाइन ठगी की। उन्होंने महिला को झूठी कॉल करके उसके बैंक खाते से 70,000 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का नाम लता देवी है। वे पंचायत मौदा के अथेड़ गांव निवासी अजय कुमार की हैं। अजय कुमार, जिनकी पत्नी ठगी का शिकार हुई, ने बताया कि लता देवी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है।
Also Read: हिमाचल प्रदेश में खुल गए स्क्रैपिंग सेंटर, होंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां स्क्रैप – Himachal News Today
अपराधी ने खुद को बताया महिला विकास अधिकारी: Online Crime
लता को 7865050795 नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को महिला विकास अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने लता देवी का खाता नंबर मांगा और कहा कि प्रसव खर्च के लिए 3,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद जालसाजों ने उनके खाते में 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बाद में उन्होंने फिर से उनसे संपर्क किया और दावा किया कि वे 2,000 रुपये और जमा कर देंगे और एक लिंक दिया, जिसमें उनका ओटीपी पूछा गया। दुर्भाग्य से, लता देवी को गुमराह करके उनका ओटीपी शेयर कर दिया गया, जिसके कारण कुछ ही समय बाद उनके खाते से 70,000 रुपये निकाल लिए गए।