Himachal News Today: हिमाचल में हर दिन 50 लोग बन रहे साइबर ठगी का शिकार
साल 2025 में अब तक 33.36 करोड़ की साइबर ठगी, 17% ज्यादा राशि हो रही है होल्ड;
Himachal News Today: वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। अब तक 112 दिनों में 5,695 लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार बने हैं। हर दिन औसतन 50 लोग अपनी जमा पूंजी खो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से ठगों के खातों में ट्रांसफर की गई रकम को होल्ड करने में 17% तक सुधार दर्ज किया गया है।
ठगी का ट्रेंड: हर दिन करीब 30 लाख की ठगी
हिमाचल में इस साल की शुरुआत से अब तक लगभग 33.36 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी सामने आ चुकी है। रोजाना औसतन 50 लोग किसी न किसी रूप में साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। इन 112 दिनों में प्रतिदिन औसतन 29.79 लाख रुपये की ठगी रिपोर्ट हुई है।
Himachal News Today: पुलिस की तत्परता से उम्मीद की किरण
हिमाचल पुलिस ने ठगों के खातों में ट्रांसफर की गई 6.75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को समय रहते होल्ड कर लिया है। यह राशि पीड़ितों को कोर्ट की मंजूरी के बाद लौटाई जाती है। ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के चलते होल्ड प्रतिशतता अब 20.3% तक पहुंच गई है, जो वर्ष 2023 में सिर्फ 3.8% थी।
1930 साइबर हेल्पलाइन बना लोगों का सहारा
राज्य में बढ़ती जागरूकता के चलते साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भारी संख्या में कॉल्स आ रही हैं। बीते 112 दिनों में 73,781 कॉल्स प्राप्त हुई हैं, यानी हर दिन औसतन 670 कॉल्स। इनमें से 4,950 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज की गई हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हुई है।
Himachal News Today: मोबाइल घनत्व में टॉप पर हिमाचल
केंद्रीय संचार मंत्रालय के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश मोबाइल टेलीडेंसिटी के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। यहां यह आंकड़ा 120.80% है, जिससे साइबर ठगों के लिए यह राज्य एक बड़ा टारगेट बन गया है। दिल्ली पहले स्थान पर है जहां यह घनत्व 280.78% है।
डीआईजी साइबर क्राइम की चेतावनी
डीआईजी मोहित चावला ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निवेश या लेन-देन करने से पहले पूर्ण सत्यापन जरूर करें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क करें।