Chandigarh Today News: गुरिंदर सिंह सोढ़ी चंडीगढ़ से कार्यमुक्त, हिमांशु गुप्ता को नई ज़िम्मेदारियाँ

हिमांशु गुप्ता को नगर निगम में संयुक्त आयुक्त, सचिव और पंचायत विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी;

Update: 2025-04-17 12:49 GMT

Chandigarh Today News: चंडीगढ़ प्रशासन ने संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सिंह सोढ़ी को उनके मूल राज्य पंजाब में नई जिम्मेदारी निभाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर पीसीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता को तीन अहम पद सौंपे गए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल: गुरिंदर सिंह सोढ़ी कार्यमुक्त

चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सिंह सोढ़ी को उनके मूल राज्य पंजाब में नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा जारी किया गया है, जिसमें उल्लेख है कि सोढ़ी 17 अप्रैल 2025 की पूर्वाह्न से चंडीगढ़ प्रशासन से मुक्त हो जाएंगे, जिससे वे पंजाब सरकार में अपनी नई भूमिका संभाल सकें।

हिमांशु गुप्ता को तीन नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं: Chandigarh Today News

हिमांशु गुप्ता, जो हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े हैं, को प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, सचिव और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक जैसे तीन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश

दोनों अधिकारियों के संबंध में जारी किए गए आदेशों पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं। यह नियुक्तियां सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के बाद प्रभाव में लाई गई हैं।

Tags:    

Similar News