Himachal Weather Today: आज ओलों के साथ होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, तूफान का येलो अलर्ट जारी

Update: 2025-04-10 12:22 GMT

Himachal Weather Today | हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बारिश, तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है।

Himachal Weather Today | विस्तृत जानकारी

हिमाचल में मौसम आज करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताज़ा अलर्ट के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान राहत भरा नहीं है।

राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों की तुलना में दोपहर का मौसम कुछ हद तक सुहावना रहा है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन अब भी लोग बारिश की दुआ कर रहे हैं क्योंकि लगातार गर्मी ने बेहाल कर रखा है।

ऊना, जो मैदानी इलाका है, वहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, और सुंदरनगर में भी भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

रात का तापमान भी बढ़ा Himachal Weather Today

दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देहरागोपीपुर, धौलाकुआं, कांगड़ा, धर्मशाला, और नाहन जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 18 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है और पसीने छूट रहे हैं।

अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है, तो अगले कुछ दिन हिमाचल के लोगों के लिए सुकून भरे साबित हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News