Solan Today News: सोलन में भाजयुमो का कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध

गांधी परिवार और राज्य सरकार पर लगाए जनता के पैसे की बर्बादी के आरोप;

Update: 2025-04-19 10:09 GMT

Solan Today News: भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोलन में कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राज्य सरकार पर नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों के जरिए जनता के धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए।

विरोध प्रदर्शन में उठी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज

सोलन में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पुराने बस अड्डे पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को जनता के धन की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Solan Today News: गांधी परिवार से जुड़ी संस्थाओं पर उठे सवाल

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो सोलन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर उर्फ सनी ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार को दिए गए विज्ञापन सीधे तौर पर जनता के पैसे का दुरुपयोग हैं, क्योंकि यह समाचार पत्र गांधी परिवार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जनता के पैसों का इस तरह इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

भाजपा ने चेताया, जनता के बीच ले जाएंगे मुद्दा

इस मौके पर जिला शहरी मंडल सोलन के अध्यक्ष शालिंदर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को राज्य के संसाधनों का प्रयोग विकास कार्यों के लिए करना चाहिए न कि राजनीतिक लाभ के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में इस मुद्दे को जनता के सामने प्रमुखता से उठाएगी।

Tags:    

Similar News