Himachal News Today: शिमला के रिज मैदान पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया एलान
Himachal News Today | हिमाचल प्रदेश के छह बार रह चुके मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को राजधानी शिमला में स्थित रिज मैदान में दौलत सिंह पार्क में लगाया जायेगा. वीरभद्र सिंह की जयंती 23 जून को आती है. इसी दिन उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. लोक निर्माण मंत्री एवं स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने यह एलान किया है. उन्होंने कहा की स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ ही स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थान दिया जायेगा.
वीरभद्र सिंह के नाम पर बनाया ट्रस्ट, जुड़ेंगे सभी वर्गों के लोग - Himachal News Today
शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत करते समय विक्रमादित्य ने कहा की स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती 23 जून को आती है और इसी अवसर पर उनकी मूर्ती का अनावरण किया जायेगा. इस कार्य के लिए जो भी खर्च आएगा वह सारा खर्चा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा. इस कार्य में सरकार से कोई भी मदद नहीं ली जाएगी. एक न्या ट्रस्ट इस फाउंडेशन के नाम से रिजिस्टर कराया गया है जिसमे अभी तक सिर्फ 4 लोग हैं ताकि कागजी कार्यवाई हो सके.
भविष्य में इसमें अन्य लोगों को भी शामिल किया जायेगा जिसमे बीजेपी कांग्रेस के लोग शामिल हो सकेंगे. इस ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, जैसी सेवाओं को प्रदान करना है और इसके लिए अलग अलग जिलों के विशेषज्ञों को इसमें जोड़ा जायेगा.