Himachal Weather: Himachal में अंधड़ से भारी नुकसान, 80 KM/h की रफ्तार से हवाएं

हिमाचल में तूफान और बारिश से उत्पन्न संकट: पेड़ उखड़े, छतें उड़ीं और फसलें बर्बाद;

Update: 2025-04-17 07:24 GMT

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में देर रात तेज अंधड़ और बारिश से भारी तबाही मची। शिमला, कांगड़ा, ऊना, और अन्य जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, घरों की छतें उड़ीं और बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के कारण फसलें और खासकर गेहूं और आम की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 20 अप्रैल के बीच और भी खराब मौसम का अनुमान जताया है।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को आई अंधड़ की वजह से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। शिमला, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जैसे क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इस तूफान के कारण पेड़ उखड़ गए, घरों के शीशे टूट गए और बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई। ऊना और कांगड़ा में कई जगहों पर बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से ब्लैकआउट हो गया। इस तूफान में शादी-समारोह के पंडाल भी उड़ गए।

इसके अलावा, लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के साथ खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है और कटी फसल भीग गई। सेब की फ्लावरिंग भी झड़ने की जानकारी मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 20 अप्रैल के लिए बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई जिलों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और ऊना जैसे इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

राजधानी शिमला में तूफान का कहर: Himachal Weather

बुधवार रात को शिमला में तूफान से एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए। कई घरों की छतें उड़ गईं और बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। वीरवार सुबह तक शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही।

फसल को हुआ नुकसान:

ऊना और कांगड़ा में अंधड़ और बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऊना जिले में काटी गई फसल भी तबाह हो गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है, और कई जगह आम के बोर गिर गए हैं।

ऑरेंज अलर्ट जारी: Himachal Weather

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 18 से 20 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में खराब मौसम की संभावना है।

Tags:    

Similar News